अन्वेषा वशिष्ठ ने बैचलर ऑफ फार्मेसी में कांस्य पदक पाया

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक प्रदान किए गए। एमआईटी फैकल्टी ऑफ फॉर्मेसी की छात्रा अन्वेषा वशिष्ठ ने बैचलर आफ फॉर्मेसी पाठ्यक्रम में कांस्य पदक प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्वेषा वशिष्ठ ने बैचलर ऑफ फार्मेसी में कांस्य पदक पाया

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित 24वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक प्रदान किए गए। इनमें एमआईटी फैकल्टी ऑफ फॉर्मेसी की होनहार छात्रा अन्वेषा वशिष्ठ पुत्री अनिल कुमार शर्मा ने बैचलर आफ फॉर्मेसी पाठ्यक्रम में कांस्य पदक प्राप्त किया। पिछले वर्ष भी एमआईटी के तीन छात्रों ने टॉप 10 छात्रों में अपना स्थान सुनिश्चित करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया था। संस्थान के निदेशक डॉ. सुधांशु रंजन ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे गर्व का विषय बताया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें