एमएससी में प्रथम स्थान प्राप्त मोनू को एसडीएम ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

सचित्र : 06-मुहम्मदाबाद गोहना में सोमवार को एमएससी में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र मोनू कुमार को सम्मानित करती एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री

एमएससी में प्रथम स्थान प्राप्त मोनू को एसडीएम ने किया सम्मानित

मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के करजौली खुरहट गांव निवासी होनहार छात्र मोनू कुमार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में एमएससी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में बीते 29 अगस्त को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मोनू कुमार को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया था। स्वर्ण पदक प्राप्त कर सोमवार को घर लौटे मोनू कुमार का तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान रोशन यादव, सुभाष, अजय बहादुर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएससी में प्रथम स्थान प्राप्त मोनू को एसडीएम ने किया सम्मानित