वार्ता विफल के बाद दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया
ईसीएल की राजमहल परियोजना के अधीनस्थ मोंटी कार्लो हुर्रा माईनिंग लिमिटेड के कर्मचारियों ने सुविधा एवं मांगे पूरी नहीं होने पर धरना दिया। यूनियन के क्षेत्र सचिव ने अधिकारियों की अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता बताया। यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 14 सितंबर को धरने और 15 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई।

ललमटिया प्रतिनिधि। ईसीएल की राजमहल परियोजना के अधीनस्त ठेका कंपनी मोंटी कार्लो हुर्रा माईनिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार सुविधा एवं मांगे पूरी नहीं किए जाने पर, दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया।
कर्मचारियों की समस्याओं पर बैठक
दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव बिगनेश्वर महतो के अध्यक्षता में शनिवार को कंपनी में कार्यरत कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक की गई ,जिसमें मोंटी कार्लो कंपनी के कोई अधिकारी नहीं पहुंचे। हुर्रासी प्रोजेक्ट के सहायक प्रबंधक कृष्णा मिश्रा , प्रबंधक हुर्रासी कृष्ण कुमार गुप्ता उपस्थित हुए। यूनियन के क्षेत्र सचिव बिग्नेश्वर महतो ने कहा कि समस्या मोंटे कार्लो हुर्रा माइनिंग लिमिटेड से होने के बावजूद भी अधिकारियों का न पहुंचना घोर अनुशासनहीनता और लापरवाही है।
धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी
बैठक में उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों के मांगों पर 12 सितंबर2026 तक विचार नहीं किया जाता है तो यूनियन कर्मचारियों के साथ 14 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेगी एवं 15 सितंबर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेगी। इस दौरान परियोजना को होने वाले नुकसान का जवाबदेही मोंटे कार्लो हुर्रा प्राइवेट लिमिटेड एवं अधिकारियों की होगी। प्रेषित मांग पत्र की कॉपी श्रम मंत्री भारत सरकार,अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ईसीएल हेड क्वार्टर, उपायुक्त गोड्डा,पुलिस अधीक्षक गोड्डा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा। हुर्रासी महाप्रबंधक , ललमटिया थाना प्रभारी को सूचनार्थ प्रेषित की है.


