शिक्षकों की मासिक गोष्ठी में ई-कल्याण व यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

मंडरो के भगैया स्थित प्लस टू वन प्रवासी उच्च विद्यालय में सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में मध्यान भोजन योजना और अन्य शैक्षणिक कार्यों की समीक्षा की गई। शिक्षकों को ई-कल्याण पोर्टल पर डेटा अपलोड करने और छात्र उपस्थितियों को दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

शिक्षकों की मासिक गोष्ठी में ई-कल्याण व यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का निर्देश

मंडरो। भगैया स्थित प्लस टू वन प्रवासी उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने की। इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद भी मौजूद थे। बैठक में मध्यान भोजन योजना समेत विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने शिक्षकों को ई-कल्याण पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करने तथा यू-डायस के सभी मॉड्यूल पर समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित छात्राओं का डाटा भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करना तथा मध्यान भोजन (एमडीएम) से संबंधित एसएमएस करना अनिवार्य है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।मौके पर बीआरपी क्लेमेंट सोरेन,अभिषेक कुमार,सीआरपी सनाउल्लाह अंसारी,हैदर अली,पंकज पोद्दार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।फोटो:105 , गुरू गोष्ठी में शामिल पदाधिकारी व शिक्षक

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षकों की मासिक गोष्ठी में ई-कल्याण व यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का निर्देश