बेसिक शिक्षा में गुणवत्ता सुधार पर सीडीओ सख्त
अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, निपुण भारत मिशन और शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया गया। 46,477 नए विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार लाने, निपुण भारत मिशन को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक की समीक्षा
समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्कूल चलो अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में अब तक 46,477 नवीन विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जा चुका है, जिसमें दूसरे चरण में 2,759 नए पंजीकरण शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह को आवश्यक कार्रवाई एवं प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक खंड शिक्षा अधिकारी का शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरण करने के भी निर्देश दिए। निपुण भारत मिशन की समीक्षा में बताया गया कि एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान के उपरांत एआरपी द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों की सूची बीईओ एवं बीएसए को उपलब्ध करा दी गई है। जिले में निपुण प्रोजेक्ट ऑफिसर की नियुक्ति भी हो चुकी है तथा बीईओ-प्रधानाध्यापक समीक्षा बैठकों एवं प्रस्तुतिकरण का एजेंडा निर्धारित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समन्वयक निपुण को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में डीपीएमयू के सभी सदस्यों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही 14 जुलाई को आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय निपुण संकल्प कार्यशाला में निर्धारित 11 बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।
आरटीई के तहत प्रवेश सुनिश्चित करें बीएसए
मुख्य विकास अधिकारी ने इगलास एवं अतरौली ब्लॉक में बीईओ-प्रधानाध्यापक बैठकों का आयोजन न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक सख्ती बरतने के निर्देश दिए। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सभी कार्मिकों का मानदेय जून माह तक भुगतान कर दिया गया है। डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को दी जाने वाली अहस्तांतरणीय धनराशि की प्रगति की भी समीक्षा की गई। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों का चिन्हांकन कर सूची तैयार करने, आरटीई के तहत शेष 1,479 विद्यार्थियों का शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित कराने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Sunil Kumarशॉर्ट बायो: सुनील कुमार पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में अलीगढ़ टीम में अलीगढ़ मुस्लिम विवि, राजा महेंद्र प्रताप विवि, मंगलायतन विवि समेत बेसिक शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सुनील कुमार डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अलीगढ़ से शिक्षा को प्रजेंट कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति, अलीगढ़ मुस्लिम विवि से जुड़े सैकड़ों शोध की वजह से उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में दैनिक जागरण (Inext) और आईटीवी ग्रुप इंडिया न्यूज चंडीगढ़ जैसे प्रमुख संस्थानों से से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में इंडिया न्यूज के साथ एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड रिपोर्टिंग, डेस्क जॉब, सेंट्रल डेस्क पर काम किया। उसके बाद जुलाई 2018 बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़े। वर्तमान में अलीगढ़ यूनिट में वह शिक्षा को देख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बी.कॉम और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट देहरादून बाद उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारिता सीखने को मिली। एजुकेशन हब कहे जाने वाले शहर में उन्हें शिक्षा बिट पर रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। इसी वजह से वह शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रहे है।
एंटरटेनमेंट और विजन
शिक्षा के साथ साथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी विषयों पर सुनील की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मुंबई और अलीगढ़ दौरे आए कलाकार, निदेशक के किए हैं। सुनील का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


