दृष्टि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की मांग
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
कमल पंत, अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की मासिक बैठक में 15 अक्तूबर को सफेद छड़ी दिवस मनाने और दृष्टि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में महेंद्र अधिकारी, जमशेद चौहान, डॉ. जेसी दुर्गापाल और अन्य सदस्य शामिल थे।

कमल पंत, अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उपशाखा की मासिक बैठक शनिवार को संघ के कार्यालय में हुई। 15 अक्तूबर को सफेद छड़ी दिवस मनाने पर चर्चा की गई। साथ ही महंगाई को देखते हुए दृष्टि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने की भी मांग की। यहां महेंद्र अधिकारी,जमशेद चौहान, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हेम जोशी, आरएस नेगी, स्वाति तिवारी, एमसी काण्डपाल, विपिन काण्डपाल, तनुज भट्ट, चंद्रमणी भट्ट, रिया भट्ट, रेशमा परवीन रहीं।


