एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं और 12वीं की हुई परीक्षा
हिन्दुस्तान, घाटशिला
चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में 15 और 16 सितंबर को कक्षा 10 और 12 की सिकुई दुकुई परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 10वीं कक्षा के 98 और 12वीं कक्षा के 393 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेष परीक्षा का उद्देश्य उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करना है।

चाकुलिया। चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर प्रत्येक महीने निर्धारित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की सिकुई दुकुई परीक्षा 15 और 16 सितंबर को आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो ने बताया कि इस परीक्षा में में 10 वीं कक्षा के 98 तथा 12 वीं कक्षा के 393 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विदित हो कि मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रत्येक महीने दो दिन विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाता है।


