मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में अपराधियों पर प्रहार के निर्देश
चम्पावत में एसपी रेखा यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया की निगरानी एवं ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

चम्पावत। पुलिस लाइन में एसपी रेखा यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों को अपराधियों पर प्रहार करने, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने थानों पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी संतुष्टि को प्राथमिकता देने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी कर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्टों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने, कार्यालय कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देते हुए कार्यों को डिजिटल, सरल एवं सुगम बनाने के निर्देश दिए गए।
अपराध गोष्ठी में सीओ सिंह कप्रवाण, निहारिका सेमवाल, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनूजा वर्मा, विनय सिंह, राम प्रसाद, भगवत सिंह राणा, विजय सिंह अधिकारी, महेश प्रसाद, सागर सिंह बिष्ट, बबीता आर्या, ओमप्रकाश सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, एसओजी, शाखा प्रभारी तथा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय के पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


