Agra News: छह एडवांस मौसम केंद्र व 19 वर्षामापी यंत्र करते कासगंज अलर्ट
Agra News: मानसून के दस्तक देते ही घर बनाना और महंगा हो गया है। बारिश में खनन पर रोक की वजह से गिट्टी, बजरपुट और मौरंग की कीमतों में वृद्धि हुई है।

Agra News: मानसून के दस्तक देते ही घर बनाना और महंगा हो गया है। बारिश में खनन पर रोक की वजह से गिट्टी, बजरपुट और मौरंग की कीमतों में वृद्धि हुई है। पेट्रोलियम उत्पादों की वृद्धि की वजह से पहले ही इनकी कीमतें अधिक थीं। मौरंग पर सबसे अधिक 50 रुपए प्रति कुंटल की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को बिल्डिंग मेटेरियल बिक्रेता बिट्टू शर्मा ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद गिट्टी, बजरपुट पर 10-10 रुपए कुंटल की वृद्धि हुई है। दुकानों पर बजरपुट व गिट्टी 120 रुपए प्रति कुंटल के हिसाब से बिक रही है। सबसे ज्यादा कीमत चंबल से निकलने वाली मौरंग पर बढ़ी है।
दुकानों पर मौरंग इस समय 50 रुपए की वृद्धि के साथ 165 रुपए प्रति कुंटल बिक रही है। सीमेंट की बोरी भी कम से कम 360 रुपए की बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। सीमेंट के कीमतें कंपनियों के रेट के मुताबिक कम या ज्यादा हो सकती हैं। सीमेंट व बजरपुट बिक्रेता ने कहा कि जंग की तपिश की वजह से मालभाड़े में वृद्धि होने की वजह से पहले ही कीमतों में वृद्धि हुई थी। मानसून की बारिश के बाद कीमतों दोबारा वृद्धि हुई है। जिसकी वजह से घर बना रहे लोगों पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है।


