मानसून सीजन में 21 फीसदी अधिक वर्षा
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में इस बार मानसून के सीजन में 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जून और जुलाई में औसत से कम बारिश हुई, लेकिन अगस्त और सितंबर में औसत से 70 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। इस मौसम में कुल 979.7 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत 812.1 एमएम से अधिक है।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मानसून सीजन में इस बार 21 फीसदी अधिक बारिश हुई है। शुरूआत के दो महीनों-जून और जुलाई में औसत से कम जबकि अगस्त-सितंबर में औसत से 70 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इससे किसानों को काफी राहत हुई। मानसूजन सीजन जून से सितंबर के बीच आम तौर पर 812.1 एमएम औसत बारिश होनी चाहिए। जबकि, इस बार 979.7 एमएम बारिश हुई है। यह 21 फीसदी अधिक है। जून में औसत से 93 और जुलाई में 35 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं अगस्त और सितंबर ने बारिश का पूरा कोटा पूरा कर दिया। अगस्त में 83 और सितंबर में 76 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें:बारिश के नए रिकॉर्ड बना आज मानसून सीजन खत्म


