रात भर लगी रिमझिम फुहारों की झड़ी, अब घटेगी बारिश

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते सोमवार रात मुरादाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में बारिश में कमी की संभावना जताई है, जिससे उमस बढ़ सकती है।

रात भर लगी रिमझिम फुहारों की झड़ी, अब घटेगी बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता पश्चिमी यूपी में बनी रहने के असर से सोमवार रात मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रात भर रिमझिम बारिश की झड़ी लगी। मंगलवार पूर्वान्ह तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। रिमझिम बारिश होने के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जाहिर की है जिसके चलते पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का सिलसिला अब घटेगा। बारिश में कमी आने के चलते उमस एक बार फिर बढ़ सकती है क्योंकि, वातावरण में नमी काफी अधिक बढ़ी हुई है।

बुधवार और गुरुवार को दिन के समय आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में धूप भी खिल सकती है जिसके चलते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरात भर लगी रिमझिम फुहारों की झड़ी, अब घटेगी बारिश