पानी बरसने से खिले किसानों के चेहरे

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मानसून की पहली अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी आई। धान की रोपाई शुरू की गई और खेतों में पानी रोकने का काम किया गया। बारिश से फसलें बढ़ेंगी, खासकर आम की फसल को बल मिलेगा। किसानों ने कहा कि अच्छी बारिश से उत्पादन में सुधार होगा।

पानी बरसने से खिले किसानों के चेहरे

मानसून की पहली अच्छी बरिश से बुधवार को किसानों के चेहरे खिल गये। किसानों ने धान की रोपाई की। वहीं खेतों में पानी रोकने के लिए किसानों ने दिनभर फावड़ा चलाया। तीन बीघा धान की रोपाई कर रहे किसान बिपेंद्र ने बताया कि अच्छी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की रोपाई शुरू कर दी है। खेत में पानी भरना काफी महंगा हो जाता। बारिश धान के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश से बागवान भी काफी प्रसन्न दिखे। आम की फसल अंतिम दौर में है, इस बारिश से पेड़ो को संजीवनी मिल गयी है। मवई गांव के बागवान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पानी बरसने से चौसा आम में स्वाद व रंगत आ जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।