मानसून की शुरुआती मार के बाद भी खरीफ की खेती ज्यादा

हिन्दुस्तान, रांची
share

इस साल राज्यभर में 28,53,955 हेक्टेयर में खरीफ की खेती के लक्ष्य के विरुद्ध 2319469 हेक्टेयर में खेती, बारिश की मार से पिछड़ी खरीफ, फिर अगस्त-सितंबर

मानसून की शुरुआती मार के बाद भी खरीफ की खेती ज्यादा

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य में इस वर्ष मानसून की शुरुआती बेरुखी से खेती पर थोड़ा असर तो पड़ा है। हालांकि कुल मिलाकर देखें तो शुरुआती मानसून की स्थिति देखकर राज्य में सुखाड़ के आसार लग रहे थे। ओवर ऑल देखें तो सामान्य की तुलना में 02 प्रतिशत बारिश कम हुई है। बावजूद इसके इस वर्ष खरीफ की खेती का आच्छादन पिछले साल की तुलना में ज्यादा हुआ है। वह भी तब, जब इस साल कृषि निदेशालय ने पिछले साल की तुलना में 27 हजार 703 हेक्टेयर ज्यादा खेती का लक्ष्य तय किया था。

खरीफ खेती का लक्ष्य और आच्छादन

निदेशालय के अनुसार बीते साल राज्य में 28,26,252 हेक्टेयर में खरीफ की खेती का लक्ष्य था, जिसमें से 30 सितंबर तक (मानसून का समापन) 22,605,76 हेक्टेयर में खेती हो सकती थी। जो कुल लक्ष्य का 79.98 फीसदी था। जबकि, इस साल राज्यभर में 28,53,955 हेक्टेयर में खरीफ की खेती का लक्ष्य तय किया गया था। जिसके विरुद्ध 2319469 हेक्टेयर में खरीफ की खेती की गयी। जो कुल लक्ष्य का 81.27 फीसदी है। कुल रकवा की बात करें तो पिछले साल की तुलना में इस साल 58,893 हेक्टेयर ज्यादा खरीफ की खेती की गयी है। उपनिदेशक, कृषि निदेशालय अमृतेश सिंह कहते हैं कि इस वर्ष अलनीनो की वजह से मानसून के शुरुआती दिनों में सूखे जैसी स्थिति की आशंका थी। लेकिन बाद के मॉनसून ने किसानों का साथ दिया, जिसका परिणाम सामने है। इस वर्ष राज्य में धान के आच्छादन का लक्ष्य पिछले साल से ज्यादा होने के बावजूद लगभग 90% पहुंच चुका है। ओवर ऑल सभी खरीफ फसलों को मिलाकर आच्छादन पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है। जबकि, बीते जुलाई तक धान की रोपनी तो लक्ष्य की महज 13.7 प्रतिशत तक पहुंची थी।

सितंबर में बारिश का आंकड़ा

सितंबर में 257.7 मिमी बारिश, सामान्य से 22.2 मिमी अधिक

कृषि निदेशालय के सितंबर के आंकड़े बताते हैं कि सितंबर में राज्य का औसत वर्षापात 257.7 मिलीमीटर रहा, जबकि सामान्य वर्षापात 235.5 मिलीमीटर है। यानी सितंबर में 22.2 मिलीमीटर या 9.4 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। इससे पहले मानसून की शुरुआती कमी से पिछड़ी खरीफ खेती को आगे बढ़ने में मदद मिली। हालांकि सितंबर की बारिश सभी जिलों में समान नहीं रही। पूर्वी सिंहभूम में 337.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 75.9 प्रतिशत अधिक थी। रामगढ़ में 369.9, जामताड़ा में 402.1 और सरायकेला-खरसावां में 308.9 मिमी बारिश दर्ज हुई। दूसरी ओर पाकुड़ में केवल 171.4 मिमी, यानी सामान्य से 60.3 प्रतिशत कम बारिश हुई। गढ़वा में भी सामान्य से 35.5 प्रतिशत कम बारिश हुई।

फसलों की स्थिति

पिछले साल से बारिश कम, फिर भी फसल को मिला सहारा

वर्ष 2025 में मानसून के दौरान राज्य में सामान्य से अधिक बारिश हुई थी, जबकि 2026 में पूरे मानसून के दौरान वर्षापात सामान्य से करीब दो प्रतिशत कम रहा। इसके बावजूद अगस्त-सितंबर में हुई बारिश ने खरीफ आच्छादन को काफी हद तक संभाल लिया। राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार भी 2025-26 में खरीफ धान का अनुमानित रकबा 15.85 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा था, जो पिछले सूखा प्रभावित वर्षों की तुलना में बड़ी वापसी थी। इस साल शुरुआती बारिश की कमी के कारण खरीफ आच्छादन की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद की बारिश ने किसानों को धान के साथ मक्का, दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती बढ़ाने का अवसर दिया। अब फसल की स्थिति काफी हद तक सितंबर में हुई बारिश और आगे मिट्टी में बनी नमी पर निर्भर करेगी।

खरीफ फसलों के आच्छादन में भी इजाफा

फसल 2025 में लक्ष्य आच्छादन (%) 2026 में लक्ष्य आच्छादन (%)

मकई 310140 199139 64.21 313840 262332 83.50

दलहन 598260 292061 48.82 612900 378536 61.76

तिलहन 59571 25492 42.79 60290 32375 53.70

मोटा अनाज 69881 38102 54.52 65525 40902 62.42

सामान्य प्रश्न

✦इस वर्ष झारखंड में खरीफ की खेती का लक्ष्य कितना था?−
इस साल राज्यभर में 28,53,955 हेक्टेयर में खरीफ की खेती का लक्ष्य तय किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमानसून की शुरुआती मार के बाद भी खरीफ की खेती ज्यादा