ब्रेक के बाद फिर जगी अच्छी बारिश की उम्मीद

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

आठ दिनों के ब्रेक के बाद मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मानसून फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। 19 से 22 जुलाई तक बारिश का अनुमान है जिससे गर्मी में राहत मिलेगी। पिछले दिनों केवल थोड़ी बारिश हुई थी और अब तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने चार दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

ब्रेक के बाद फिर जगी अच्छी बारिश की उम्मीद

आठ दिनों के ब्रेक के बाद मेरठ सहित वेस्ट यूपी में फिर से मानसून सक्रिय होने की उम्मीद जगी है। 19 से 22 जुलाई तक पूरे क्षेत्र में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। स्थितियां अनुकूल रहीं तो चार दिन तक पूरे क्षेत्र में बारिश से भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। वेस्ट यूपी में दस जुलाई के बाद से केवल कुछ हिस्सों में छुटपुट बारिश रही है। आद्रता और तापमान की जुगलबंदी से पूरे क्षेत्र में उमस एवं भीषण गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार 19-22 जुलाई के बीच पश्चिमी यूपी से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक अच्छी बारिश का अनुमान है।

बारिश का यह सिलसिला चार दिनों तक कायम रह सकता है। ऐसा हुआ तो जुलाई में अच्छी बारिश का यह दूसरा दौर हो सकता है।गुरुवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 36.1 एवं 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। बुधवार के सापेक्ष दिन में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मेरठ में दिन-रात का तापमान सामान्य से क्रमश: 3.1 एवं 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किए गए। मेरठ का एक्यूआई 173 रहा जो मध्यम श्रेणी में है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Praveen Dixit

लेखक के बारे में

Praveen Dixit

शॉर्ट बायो : प्रवीण दीक्षित पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

प्रवीण दीक्षित भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) उच्च शिक्षा, मौसम एवं प्रदूषण बीट पर काम कर रहे हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

प्रवीण दीक्षित ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2006 में अमर उजाला अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। अमर उजाला और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में उन्हें शिक्षा, मौसम और पर्यावरण बीट पर काम करने का मौका मिला। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार इन बीट को कवर कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीएससी बायोलॉजी, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से प्रवीण को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, विशेष रूप से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा पर कमांड के साथ ही इनोवेशन, रिसर्च और डाटा विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।


उच्च शिक्षा और लक्ष्य

उच्च शिक्षा, मौसम और इससे जुड़े रिसर्च के विषयों पर प्रवीण की गहरी समझ है। उच्च शिक्षा में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। प्रवीण का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शोध, यूजीसी, एआईसीटीई और एनसीटीई । डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचार
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।