मानसून की विदाई शुरू, 7 के बाद बारिश होगी कम
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। बारिश गतिविधियों में कमी आई है और शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। 3 अक्टूबर को हल्की बारिश तथा 7 अक्टूबर के बाद आसमान साफ रहेगा। अक्टूबर में बारिश सीमित होगी, और दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ रही है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 3 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 7 अक्टूबर के बाद बारिश काफी कम हो जाएगी और आसमान साफ होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अक्टूबर में बारिश सीमित रहेगी, जबकि दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह-रात में हल्की ठंड महसूस होगी।

