रातभर गरजे-बरसे बादल, 85 मिलीमीटर से अधिक हुई बारिश

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मानसून मेहरबान हो गया है। पिछले 48 घंटे

रातभर गरजे-बरसे बादल, 85 मिलीमीटर से अधिक हुई बारिश

गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मानसून मेहरबान हो गया है। पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार तड़के 3:00 बजे तक जारी रही। इसके कारण बीते 24 घंटे में 85 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। यह इस सीजन की अब तक की सर्वाधिक बारिश है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार सुबह 8:30 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8:30 बजे के बीच में 85.3 मिली मीटर बारिश हुई। यह इस सीजन की अब तक की पहली भारी बारिश है। इससे पहले शनिवार रविवार को 40 मिली मीटर बारिश हुई थी।

सिर्फ दो दिनों में ही मानसून ने जुलाई के कोटे का एक तिहाई पूरा कर दिया।मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक माध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी यूपी में बना कम दबाव का क्षेत्र है। जिसके कारण एक सिस्टम बन गया है। इस सिस्टम की वजह से ही पूर्वी यूपी के आसमान में गहरे काले बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम में बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।