मेहरबान मानसून: झमाझम बारिश से धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, मुंगेर में 77.38% लक्ष्य पूरा

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर जिले में मानसून की बारिश ने किसानों को राहत प्रदान की है। 5 अगस्त तक, धान रोपाई का 77.38 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है। हवेली खड़गपुर में सबसे अधिक 84.52 प्रतिशत रोपाई हुई। मक्का और अरहर की फसलें भी लक्ष्य के करीब हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की उम्मीद जताई है।

मेहरबान मानसून: झमाझम बारिश से धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, मुंगेर में 77.38% लक्ष्य पूरा

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मानसून की मेहरबानी ने मुंगेर जिले के किसानों के लिए राहत की सौगात लेकर आई है। मंगलवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश बुधवार को देर रात भी रुक-रुक कर जारी रही, जिससे खेतों में पर्याप्त पानी भर गया और धान की रोपाई में तेजी आ गई। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिला कृषि कार्यालय के अनुसार 5 अगस्त तक जिले में धान रोपाई का 77.38 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। 3,68,343 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2,85,509 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। कृषि विभाग का मानना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो शेष लक्ष्य भी जल्द पूरा हो जाएगा。

चार प्रखंडों ने पार किया 80 फीसदी का आंकड़ा:

धान रोपाई में हवेली खड़गपुर सबसे आगे है, जहां 9,829 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 8,307.25 हेक्टेयर में रोपाई कर 84.52 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। टेटियाबंबर में 82.16 प्रतिशत, जमालपुर में 82.11 प्रतिशत तथा धरहरा में 80.75 प्रतिशत रोपाई पूरी हो चुकी है। असरगंज में 72.36 प्रतिशत, चानन में 71.58 प्रतिशत, बड़ियारपुर में 70.11 प्रतिशत और लखीसराय में 70.09 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है। सदर मुंगेर में सबसे कम 43.33 प्रतिशत रोपाई दर्ज की गई है। कृषि विभाग के अनुसार लगातार हो रही बारिश से बचे हुए खेतों में भी तेजी से रोपाई पूरी होने की उम्मीद है।

मक्का और अरहर की खेती भी लक्ष्य के करीब:

धान के साथ अन्य खरीफ फसलों की स्थिति भी उत्साहजनक है। मक्का का 8,659.70 हेक्टेयर लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध 8,484.70 हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। यह 97.98 प्रतिशत उपलब्धि है। अरहर में 97.56 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य दलहनी फसलों में 25.08 प्रतिशत आच्छादन दर्ज किया गया है। जिले में सभी खरीफ फसलों का संयुक्त लक्ष्य 4,71,757.72 हेक्टेयर है, जिसके विरुद्ध अब तक 3,78,889.62 हेक्टेयर यानी 80.32 प्रतिशत आच्छादन पूरा हो चुका है।

18.8 मिमी बारिश दर्ज, वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी:

बुधवार को जिले में 18.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तथा आर्द्रता 87 प्रतिशत रही। मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि अगले दो से तीन दिनों तक खेतों में रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों का छिड़काव न करें। लगातार बारिश के कारण खाद और दवाएं पानी में बह सकती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने की भी सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक जिले में आंशिक व पूर्ण रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कृषि विभाग ने किसानों से मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि अनुकूल मानसून की स्थिति बनी रही तो इस वर्ष जिले में धान उत्पादन बेहतर होने की पूरी संभावना है।

सामान्य प्रश्न

✦मुंगेर जिले में धान रोपाई का लक्ष्य कितना है?−
मुंगेर जिले में धान रोपाई का लक्ष्य 3,68,343 हेक्टेयर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेहरबान मानसून: झमाझम बारिश से धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, मुंगेर में 77.38% लक्ष्य पूरा