मानसून हुआ मेहरबान, 7 घंटे की बारिश से गिरा तापमान, गर्मी - उमस से मिली राहत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीमानसून की बारिश ने बरेली में गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत दी। रुक रुक कर हुई 7 घंटे की बारिश से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज बारिश का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी और उमस में कमी आएगी।

मानसून हुआ मेहरबान, 7 घंटे की बारिश से गिरा तापमान, गर्मी - उमस से मिली राहत बरेली। वरिष्ठ संवाददाता गर्मी उमस से जूझ रहे लोगों को मानसून की बारिश ने राहत दिलाई। करीब 7 घंटे रुक रुककर हुई बारिश से तापमान गिर गया है। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार भोर से जारी रही। सुबह तक 12 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश होने और धूप न निकलने के चलते तापमान में गिरावट आई है। तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि 22 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।
बारिश जारी रहने का अनुमान है इससे तापमान सामान्य से कम होगा और गर्मी उमस का प्रभाव घटेगा। उसके बाद मौसम फिर करवट ले सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


