Amroha News: मानसून में पकड़ी रफ्तार, चौथे दिन भी जारी रहा बारिश का सिलसिला

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

Amroha News: मानसून सक्रिय होते ही अमरोहा में बारिश की झड़ी शुरू हो गई है। रात भर बारिश होती रही और सुबह तक यह जारी रही। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश से किसानों को राहत मिली है और सभी फसलों को लाभ हुआ है, हालाँकि जल भराव की समस्या भी बनी हुई है।

Amroha News: मानसून में पकड़ी रफ्तार, चौथे दिन भी जारी रहा बारिश का सिलसिला

Amroha News: मानसून के रफ्तार पकड़ते ही जिले में बारिश की झड़ी लगी है। गुरुवार की रात भर बारिश होती रही। कभी तेज तो कभी कम के रूप में रात भर जारी रही। शुक्रवार की सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के बाद भी मौसम खुला नहीं है। आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। भारी बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से आमजन को बड़ी राहत मिली है। गन्ना सहित सभी फसलों को लाभ हुआ है। पिछले कई दिनों से जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

भीषण गर्मी के चलते जिले में सिंचाई का संकट भी गहराया हुआ था। लेकिन मानसून के सक्रिय होते ही बारिश की झड़ी लगी है। पिछले तीन दिन से जिले में अच्छी बारिश हो रही है। चौथे दिन शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा है। गुरुवार की रात भर अमरोहा में रुक-रुक कर रात भर बारिश होती रही। बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली तड़कती रही। शुक्रवार की सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के बाद भी मौसम खुल नहीं है। आसमान में बादल छाए हुए हैं अभी और अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बारिश से सिंचाई का संकट झेल रहे किसानों को राहत मिली है। धान, गन्ना हरे चारे सहित सभी फसलों को बारिश से लाभ हुआ है। हालांकि बारिश के साथ तेज हवा चलती है तो सब्जियों की बेल वाली फसल गिरने से किसानों को नुकसान हो सकता है। उधर, बारिश के चलते शहर में जल भराव की समस्या बनी रही। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना की बारिश से सभी फसलों को लाभ हुआ है। अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।