कटिहार: जिला पर मेहरबान मानसून
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरकटिहार में आषाढ़ कृष्ण पक्ष के अंतिम पखवाड़े में मानसून पूरी ताकत से आया है। रविवार को बारिश ने किसानों को खुश किया, लेकिन जल निकासी व्यवस्था की खामियां उजागर की। मुख्य सड़कें और कई ग्रामीण मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगले 4 दिनों में भारी बारिश की उम्मीद है।

कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट आषाढ़ कृष्ण पक्ष के अंतिम पखवाड़े में मानसून ने कटिहार में पूरी ताकत से दस्तक दे दी है। रविवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने एक और किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी तो दूसरी ओर शहर और गांव की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी खेतों में धान की रोपने के लिए अनुकूल परिस्थितियों बन गई है। लेकिन मुख्य सड़क बाजार और कई ग्रामीण संपर्क मार्ग जलमग्न होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 4 दिनों तक लगातार भारी बारिश की संभावना है।
जिससे जल जमाव की समस्या और गंभीर हो सकती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


