ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली-एनसीआर और हिमाचल में भारी बारिश के आसार, बिहार-यूपी को है इंतजार

दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल में भारी बारिश के आसार, बिहार-यूपी को है इंतजार

दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है। सरकार ने हिमाचल में पर्यटकों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले सावधानी बरतने को कहा है। मौसम...

दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल में भारी बारिश के आसार, बिहार-यूपी को है इंतजार
शिमला, पटना, लखनऊ, नई दिल्ली। एजेंसीSat, 21 Jul 2018 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है। सरकार ने हिमाचल में पर्यटकों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले सावधानी बरतने को कहा है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, 'हिमाचल में मंगलवार तक भारी बारिश से बहुत भारी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।' वहीं शनिवार दोपहर को दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में बारिश देखने को मिली। बता दें, मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले ही संभावना जताई थी कि मानसून सक्रिय होने से एनसीआर में 21 जुलाई से 25 जुलाई के बीच झमाझम बारिश हो सकती है। 

हिमाचल प्रदेश में शिमला, नारकंडा, कुफरी, कल्पा, कसौली, चंबा, धर्मशाला, पालमपुर और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में रविवार से अच्छी बारिश देखी जा सकती है। शिमला में 21.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जहां का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। किन्नौर जिले के कल्पा में रात का तापमान 14.6 और धर्मशाला का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांगड़ा जिले के पालमपुर में सर्वाधिक 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।\

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR में बरसे बादल,अगले 5 दिन हो सकती है झमाझम बारिश

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, 'कुल्लू, सिरमौर, चंबा, किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। यहां अगले दो दिनों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।'

बिहार में उमस भरी गर्मी
बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 28.2 डिग्री व पूर्णिया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में आज रात से 27 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है लेकिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं। पटना और आसपास के क्षेत्रों में वातावरण में आर्द्रता के कारण उमस का दौर जारी रहेगा। 

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

यूपी में छाई बदली
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  व राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। बदली की वजह से तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और 2० किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवएं चलेंगी। दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। 

मौसम अलर्ट: बिहार-यूपी में उमस भरी गर्मी, बारिश के आसार नहीं

गुप्ता के मुताबिक, तेज हवाएं चलने से वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 7० फीसदी तक दर्ज किया गया जिससे उमस से राहत मिली है। अगले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवारॉको राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूतनम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, बनारस का 24.5 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम अलर्ट: उत्तर भारत में सूखा दक्षिण और पूर्व में झमाझम बारिश

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें