ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमौसम अपडेट: मानसून सक्रिय हुआ, उत्तर भारत में 27 से बारिश

मौसम अपडेट: मानसून सक्रिय हुआ, उत्तर भारत में 27 से बारिश

तकरीबन 12 दिनों तक कमजोर रहने के बाद शनिवार को मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 48 घंटों के भीतर झारखंड एवं बिहार में मानसून के पहुंचने की भविष्यवाणी की है। उत्तरी पश्चिमी राज्यों उत्तर...

मौसम अपडेट: मानसून सक्रिय हुआ, उत्तर भारत में 27 से बारिश
नई दिल्ली। विशेष संवाददाताSun, 24 Jun 2018 08:33 AM
ऐप पर पढ़ें

तकरीबन 12 दिनों तक कमजोर रहने के बाद शनिवार को मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 48 घंटों के भीतर झारखंड एवं बिहार में मानसून के पहुंचने की भविष्यवाणी की है। उत्तरी पश्चिमी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि के लिए राहत यह है कि 27 जून से यहां जोरदार प्री मानसून बारिश शुरू होगी। 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। यह अरब सागर, महाराष्ट्र, गुजरात के कई हिस्सों में सक्रिय हो गया है। दो दिनों के भीतर यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, सौराष्ट्र, झारखंड, बिहार तथा मध्य प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। इन राज्यों में मानसून के आगमन में करीब दस दिनों का विलंब हो चुका है। लेकिन विभाग का कहना है कि कृषि के हिसाब से यह देरी बहुत ज्यादा नहीं है। अगले कुछ दिनों में हालात सुधर जाएंगे। 

फिर खराब हो सकती है दिल्ली की हवा, रविवार से धूल भरी आंधी के आसार

इस बीच विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में मानसून तेजी से सक्रिय होगा और देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी मानसून के आने में देरी हो चुकी है। लेकिन विभाग ने 27 से समूचे उत्तर पश्चिम भारत में प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई है। प्री-मानसून बारिश के तुरंत बाद मानसूनी बारिश होने का रुझान रहा है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि महीने के अंत में मानसून उत्तर भारत में भी छा जाएगा। विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। पूर्वोत्तर में मानूसन पहले ही सक्रिय हो चुका है। 

मौसम विभाग का दावा: देरी हुई पर दिल्ली समय से पहुंचेगा मानसून

अब तक दस फीसदी कम बारिश
देश में हालांकि इस बार सामान्य मानसून की बात कही गई है। लेकिन पहले 23 दिनों के आंकड़ों को देखें तो बारिश में दस फीसदी की कमी है। अब तक 110 मिमी बारिश होनी चाहिए लेकिन 99.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिम भारत में 24, पूर्वोत्तर में 29 और मध्य भारत में 9 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि दक्षिणी हिस्से में सामान्य से 29 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें