ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज हुआ ठीक, जानिए किस हालत में हुआ रिकवर

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज हुआ ठीक, जानिए किस हालत में हुआ रिकवर

मरीज के सारे नमूने जांच में निगेटिव पाए गए। मरीज शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ है। उसके सूजन और गांठ पूरी तरह ठीक हो गए हैं। उसे फिलहाल अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है।

भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज हुआ ठीक, जानिए किस हालत में हुआ रिकवर
Gauravलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 31 Jul 2022 01:23 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देश दुनिया में मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर काफी डरावना माहौल देखने को मिला। भारत में भी हड़कंप तब मचा जब केरल में पिछली 13 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला संक्रमित मिला था। इसके बाद अभी तक कुल 4 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसी बीच एक सुखद खबर सामने आई कि मंकीपॉक्स से संक्रमित केरल निवासी पहला मरीज ठीक हो गया है।

मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिली
दरअसल, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती देश का पहला मंकीपॉक्स का मरीज स्वस्थ हो गया है। पीटीआई ने बताया कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोल्लम निवासी 35 वर्षीय इस मरीज को आज अस्पताल से छुट्टी मिली है। यह अपने आप में एक सुखद सूचना है और वहां के डॉक्टरों ने राजत की सांस ली है।

सारे नमूने जांच में निगेटिव पाए गए
बताया गया कि यह देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला था, इसलिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान के निर्देशानुसार 72 घंटे के अंतराल पर दो बार परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि सारे नमूने जांच में निगेटिव पाए गए। मरीज शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ है। उसके सूजन और गांठ पूरी तरह ठीक हो गए हैं। उसे फिलहाल अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है।

मरीज भी शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ
उन्होंने बताया कि मरीज के संपर्क में आए उसके परिवार के सदस्यों की जांच के नतीजे भी निगेटिव हैं। उन्होंने कहा कि बाकी दो मरीजों की हालत भी संतोषजनक है। यह मरीज केरल के कोल्लम शहर के रहने वाले हैं और यूएई से लौटने के बाद 14 जुलाई को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए थे। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल मरीज भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ है। त्वचा के धब्बे पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

अभी तक कुल चार संक्रमित केस
मालूम हो कि भारत में केरल से 13 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला संक्रमित मिला था। इसके बाद अभी तक कुल 4 संक्रमित सामने आ चुके हैं। उधर दुनिया भर में मंकीपॉक्स का कहर बढ़ता जा रहा है। अफ्रीका से निकलकर मंकीपॉक्स का संक्रमण बीते कुछ दिनों में ही 75 से अधिक देशों में पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीते दिनों 20 हजार से अधिक लोगों के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें