प्रतिदिन शाम में वीडियो संवाद के माध्यम से होगी कार्यों की मॉनिटरिंग
प्रतिदिन शाम में वीडियो संवाद के माध्यम से होगी कार्यों की मॉनिटरिंगप्रतिदिन शाम में वीडियो संवाद के माध्यम से होगी कार्यों की मॉनिटरिंगप्रतिदिन शाम म

बोकारो, प्रतिनिधि। गोपनीय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की मॉनिटरिंग को लेकर बैठक की। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला परियोजना पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, फेलो रवि कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि एसआईआर अभियान की प्रगति की प्रतिदिन शाम 7:30 बजे वीडियो संवाद के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अभियान की प्रगति का प्रतिदिन मूल्यांकन करेंगे तथा नियमित प्रतिवेदन समर्पित करेंगे, ताकि अभियान के प्रत्येक चरण की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने मीडिया मॉनिटरिंग टीम को निर्देश दिया कि एसआईआर-2026 से संबंधित सोशल मीडिया एवं विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली नेगेटिव पोस्ट एवं भ्रामक खबरों पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किए गए जागरूकता पोस्ट, जारी प्रेस विज्ञप्तियों तथा प्रचार-प्रसार गतिविधियों का भी नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने ईआरओ एवं एईआरओ को बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि बूथ स्तर पर अभियान की प्रगति, भ्रमण, प्रपत्र संग्रहण एवं अन्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के कार्यों का भी आकलन किया जाएगा। सर्वाधिक एवं प्रभावी जागरूकता पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को भी सम्मानित किया जाएगा।


