खेल : मोहन बागान ने 22वीं बार आईएफए शील्ड जीती
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मोहन बागान ने रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर 22वीं बार आईएफए शील्ड जीत ली। बोस्नियाई मिडफील्डर समीर जेल्जकोविच ने पहले हाफ के अंतिम क्षणों में एकमात्र गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ। इस जीत के साथ मोहन बागान ने करीब पांच दशक बाद एक ही सत्र में कलकत्ता फुटबॉल लीग और आईएफए शील्ड दोनों खिताब अपने नाम किए।

कोलकाता, एजेंसी। बोस्नियाई मिडफील्डर समीर जेल्जकोविच के एकमात्र गोल से मोहन बागान ने गुरुवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर 22वीं बार आईएफए शील्ड का खिताब जीत लिया। रोमांचक फाइनल में समीर ने पहले हाफ के अंतिम क्षणों में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। मोहन बागान ने करीब पांच दशक बाद एक ही सत्र में कलकत्ता फुटबॉल लीग और आईएफए शील्ड जीती है। पिछली बार जब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी, तब दिवंगत पीके बनर्जी कोच थे।

