Ind vs Nz: मोहम्मद शमी के साथ तब सिर्फ राहुल गांधी ही खड़े थे, सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद बोले कांग्रेस नेता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Shami Wickets: राहुल का पुराना पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें वह लिखते हैं, 'मोहम्मद शमी आप सभी आपके साथ हैं। इन लोगों में नफरत भरी हुई है, क्योंकि कोई भी उन्हें कोई प्यार नहीं देता। उन्हें माफ कर दो।'

pti11-15-2023-000686a-0 jpg

India vs New Zealand: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के हाईवोल्टेज मुकाबले में भारत की जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर कांग्रेस नेता ने टिप्पणी की है। उन्होंने पुराने समय का जिक्र किया और कहा तब 'सिर्फ राहुल गांधी ही उनके साथ खड़े थे।' बुधवार को खेले गए मैच में शमी ने 7 विकेट झटककर भारत के लिए फाइनल का रास्ता तैयार किया। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने भी शतकीय पारी खेली।

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, 'आज से कुछ सालों पहले जब हिन्दू-मुस्लिम की भांग पीकर भक्त मोहम्मद शमी को गालियां दे रहे थे, तब शमी के साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे।' उन्होंने कांग्रेस के सांसद का पुराना पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें वह लिखते हैं, 'मोहम्मद शमी आप सभी आपके साथ हैं। इन लोगों में नफरत भरी हुई है, क्योंकि कोई भी उन्हें कोई प्यार नहीं देता। उन्हें माफ कर दो।'

World Cup Final: मोहम्मद शमी की ट्रोलिंग के पीछे पाकिस्तान की बड़ी साजिश, क्यों बार-बार उठ रहा धर्म का मुद्दा

पीएम मोदी ने भी की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शमी की गेंदबाजी पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उन्होंने लिखा, 'आज का सेमीफाइनल व्यक्तिगत प्रदर्शनों की वजह से और भी ज्यादा खास हो गया। इस खेल में और पूरे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमी पीढ़ियों तक याद रखेंगे। बहुत अच्छा खेले शमी।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने भारतीय टीम को जीत की बधाई भी दी। पीएम ने लिखा, 'भारतीय टीम को बधाई। भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और बेहतरीन तरीके से फाइनल में एंट्री की। शानदार  बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए जीत सुनिश्चित की। फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं।'

शमी का प्रदर्शन
वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में बाहर रहे शमी ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट के बाद टीम में एंट्री हुई थी। इसके बाद से ही उनका विस्फोटक प्रदर्शन जारी है। उन्होंने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में चौथी बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके साथ ही वह 7 विकेट लेने वाले भी पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्हें ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिशेल स्टार्क का 3 बार का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशमी के साथ सिर्फ राहुल गांधी थे, भारत की जीत के बाद बोले कांग्रेस नेता