ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअभी आम चुनाव हों तो एनडीए की सरकार लेकिन सीटें घटेंगी

अभी आम चुनाव हों तो एनडीए की सरकार लेकिन सीटें घटेंगी

अगर अभी लोकसभा चुनाव हों तो केंद्र में फिर से एनडीए की सरकार ही बनने का अनुमान है। हालांकि उसकी सीटों में 2104 की तुलना में कमी आ सकती है। एबीपी न्यूज-लोकनीति के सर्वे के एनडीए साधारण बहुमत के साथ ही...

अभी आम चुनाव हों तो एनडीए की सरकार लेकिन सीटें घटेंगी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 25 May 2018 01:17 AM
ऐप पर पढ़ें

अगर अभी लोकसभा चुनाव हों तो केंद्र में फिर से एनडीए की सरकार ही बनने का अनुमान है। हालांकि उसकी सीटों में 2104 की तुलना में कमी आ सकती है। एबीपी न्यूज-लोकनीति के सर्वे के एनडीए साधारण बहुमत के साथ ही सरकार बनाने की स्थिति में होगी। वहीं यूपीए की सीटों में इजाफा होता दिख रहा है।

सर्वे के मुताबिक, पूर्वी और दक्षिण भारत में एनडीए मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। जबकि उत्तर और पश्चिमी-मध्य भारत में उसे सीटों का नुकसान होने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश और राजस्थान में अभी चुनाव हुए तो कांग्रेस को लाभ हो सकता है। 

2019 में एक बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे, पर भाजपा अकेले दम पर बहुमत नहीं ला पाएगी। सर्वे की माने तो प्रधानमंत्री मोदी अभी भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं पर उनको पसंद करने वाले घटे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। मई 2017 में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 44 फीसदी थी जो अभी 34 फीसदी है। वहीं राहुल मई 2017 में 16 फीसदी लोगों में लोकप्रिय थे जो अब 24 फीसदी पर पहुंच गए हैं। 
एबीपी न्यूज ने सीएसडीएस-लोकनीति के साथ ये सर्वे 28 अप्रैल 2018 से 17 मई 2018 के बीच कराया है। इसमें 19 राज्यों में 700 स्थानों की 175 विधानसभा सीटों पर जाकर 15859 लोगों की राय ली गई है।

उत्तर प्रदेश में नुकसान 

यूपी की बात करें तो अगर आज चुनाव होते हैं तो यूपी में सपा-बसपा गठबंधन बीजेपी को तगड़ा झटका दे सकती है। सर्वे में सपा-बसपा गठबंधन को 46 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है, वहीं भाजपा आठ फीसदी नुकसान के साथ 35 फीसदी वोट शेयर पर सिमट सकती है। 

दलित आदिवासियों में लोकप्रियता घटी

दलित और आदिवासी मतदाताओं में एनडीए सरकार की लोकप्रियता घटी है। जनवरी से मई के बीच दलितों में पीएम की पसंद को तौर पर राहुल गांधी की लोकप्रियता 18 से 25 फीसदी हो गई है। वहीं नरेंद्र मोदी 35 से घटकर 25 फीसदी दलित मतदाताओं की पसंद बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस को पसंद करने वाले बढ़े

फेसबुक, ट्विटर, ह्वाट्सएप का दैनिक इस्तेमाल करने वाले लोगों में भी मोदी सरकार की लोकप्रियता में गिरावट आई है। मई 2017 से मई 2018 के मध्य कांग्रेस को चाहने वाले सोशल मीडिया पर 20 से बढ़कर 25 फीसदी हो गए हैं। जबकि भाजपा को चाहने वाले 39 फीसदी से घटकर 32 फीसदी रह गए हैं।

2014 के मुकाबले एनडीए को कम सीटें

अनुमान       नफा-नुकसान

एनडीए   -     274   -49

यूपीए      -    164   +104

अन्य      -    105    -48

 

वोट शेयर में यूपीए पीछे

एनडीए 37%,

यूपीए 31%

अन्य 32%

(2014 में एनडीए को 36%, यूपीए को 25% और अन्य को 39% वोट मिले थे)

 

इसी साल विधानसभा चुनाव वाले दो राज्यों की स्थिति

राजस्थान

एनडीए 45%,

यूपीए 42%

अन्य 13%

(2014 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को 55% और यूपीए को 30% वोट मिले थे)

 

मध्यप्रदेश

एनडीए 40%

यूपीए 50%

अन्य 10%

(2014 की तुलना में अभी एनडीए को 14% वोटों का नुकसान और यूपीए 15% का फायदा हो सकता है)

 

देश के मतदाताओं का चार साल में कितना बदला मिजाज (क्षेत्रवार सीट अनुमान)

क्षेत्र               एनडीए                   यूपीए            कुल सीटें

पूर्वी क्षेत्र      86-94 (58)             22-26 (21)        142    

पश्चिम मध्य       70-78 (108)     41-47 (10)       118    

उत्तर भारत        86-94 (134)      23-27 (8)        151

दक्षिण भारत       18-22 (23)       67-75 (21)       132

(कोष्ठक में दिए गए आंकड़े 2014 में मिली सीटों के हैं)

कुमारस्वामी का बहुमत परीक्षण आज,BJP ने स्पीकर पद के लिए उतारा कैंडिडेट

पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों पर नहीं की कार्रवाई, US अब एेसे सिखाएगा सबक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें