प्रधानमंत्री मोदी के शिक्षक ने उनकी हिम्मत को याद किया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके शिक्षक एचसी पटेल ने मोदी की साहस और प्रतिभा को याद किया। उन्होंने बचपन की एक दिलचस्प कहानी साझा की जब मोदी ने मगरमच्छ के बच्चे को घर लाया था। पटेल ने बताया कि मोदी ने स्कूल में विज्ञान पढ़ाई और नाटकों में भी भाग लिया।

अहमदाबाद, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके शिक्षक एचसी पटेल ने उनकी हिम्मत को याद किया। उन्होंने बताया कि बचपन में वह एक बार मगरमच्छ के बच्चे को अपने घर ले गए थे। हालांकि, मां के कहने पर उसे छोड़ दिया था। वडनगर के भागवत नारायण आचार्य स्कूल में शिक्षक रहे पटेल ने बताया उन्होंने 1965 से 1967 तक मोदी को विज्ञान विषय पढ़ाया। उन्होंने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी के लिए रुपये जुटाने के लिए एक नाटक में मोदी ने मशहूर बागी जोगीदास खुमान की भूमिका निभाई थी। उनके जीवंत अभिनय पर दर्शक तालियां बजाते रह गए थे।
ये भी पढ़ें:चाय की दुकान से देश की सत्ता तक… 76 साल के मोदी की जिंदगी के वो पड़ाव, जिन्होंने बदल दी कहानी
पटेल ने बताया कि मोदी के मुख्यमंत्री बनने पर वह अपने एक रिश्तेदार के ट्रांसफर में मदद के लिए उनसे मिले थे, लेकिन मोदी ने विनम्रता से इनकार कर दिया। पटेल ने बताया कि मोदी की याददाश्त बहुत तेज है।
ये भी पढ़ें:जरूरी खबर 2-देहात के लिए

