भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम, 'मन की बात', रविवार को चक्रधरपुर में बड़े धूमधाम से सुना गया। भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने आवासों पर इसे सुनने के लिए एकत्रित हुए। भाजपा संगठन ने बूथ स्तर पर भी इसे सुनने की व्यवस्था की थी, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भागीदारी रही।

भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

चक्रधरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का रविवार को प्रसारण किया गया। इसे चक्रधरपुर और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। भाजपा संगठनिक जिला चक्रधरपुर के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने अपने समर्थकों के साथ टुनिया स्थित अपने आवास में कार्यक्रम सुनी। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, भाजपा नेता डा. विजय सिंह गागराई सहित अन्य नेताओं ने भी समर्थकों के साथ अपने अपने आवासीय कार्यालय और समर्थकों के बीच कार्यक्रम सुनी। वहीं भाजपा द्वारा पहले से ही बूथ स्तर पर कार्यक्रम के सुनने के लिए व्यवस्था की गई थी, जहां शहरी ईलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात