मंडलीय अस्पताल में 125 यूनिट हुआ रक्तदान
हिन्दुस्तान, वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में 125 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अभियान में 180 निराश्रित मरीजों का उपचार भी किया गया। अस्पताल की सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है और मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू की गई है।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में 125 यूनिट रक्तदान किया गया है। एसआईसी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि सेवा अभियान के तहत 180 निराश्रित मरीजों का उपचार किया गया। इसके साथ ही अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। यहां आभा बेस्ड नेक्स्टजेन ओपीडी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इससे मरीज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। लैब इंफार्मेशन सिस्टम से घर बैठे मरीजों को जांच रिपोर्ट मिल रही है। एप से मेडिको लीगल कार्य शत प्रतिशत किया जा रहा है।

