मोदी-ट्रंप मुलाकात से प्रगति का नया रास्ता खुला : यूएसआईएसपीएफ
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया है। यूएस-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के अध्यक्ष मुकेश आघी ने कहा कि बैठक का माहौल सकारात्मक रहा और दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

वॉशिंगटन, एजेंसी। लंबे समय से लंबित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने वाले संगठन यूएस-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश आघी ने कहा कि दोनों नेताओं की बातचीत ने द्विपक्षीय संबंधों में आगे बढ़ने का स्पष्ट संकेत दिया है। अघी ने कहा कि बैठक का समग्र माहौल सकारात्मक रहा और इससे स्पष्ट हुआ कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में इस प्रस्तावित समझौते पर मंत्रिस्तरीय और नौकरशाही स्तर पर कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


