गन्ना विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में सचिव ने दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

उतराखण्ड शुगर्स मुख्यालय में सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भरता तथा गन्ने की पॉलिसी पर विचार किया गया। भविष्य में बेहतर तकनीकी सहायता और वित्तीय मदद की आवश्यकता पर बल दिया गया।

गन्ना विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में सचिव ने दिए निर्देश

काशीपुर। सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की अध्यक्षता में शुक्रवार उत्तराखण्ड शुगर्स मुख्यालय के सभागार कक्ष में अपर सचिव/ प्रबन्ध निदेशक (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग), आयुक्त (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग), संयुक्त आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग व जनपद, देहरादून, हरिद्वार एवं ऊधम सिह नगर के सहायक गन्ना आयुक्तों, महा प्रबन्धक (उत्तराखण्ड शुगर्स), समस्त चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धक / अधिशासी निदेशक व समस्त विभागाध्यक्षों एवं निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग द्वारा चीनी मिलों के उपस्थित अधिकारियों को समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक की महत्वपूर्ण बातें

उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर व व्यवहार्य बनाये जाने हेतु अपर सचिव/प्रबन्ध निदेशक के स्तर पर समिति का गठन किया जाय एवं गन्ने की पॉलिसी हेतु आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के स्तर पर समिति का गठन कर तीन माह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों को तकनीकी रूप से व्यवहार्य बनाए जाने के लिए समिति का गठन किया जाए। जिसमें यथा-आवश्यकता निजी संस्थान के दक्ष लोगो को भी नामित किया जाय।

भविष्य की दिशा

चीनी मिलों में उपलब्ध खाली भूमि पर इस प्रकार की कार्य योजना बनाई जाए। जिसमें चीनी मिलों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो। चीनी मिलों के चरणबद्ध रूप से आधुनिकीकरण की जाने के लिए वित्तीय सहायता के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन ऐसी संस्थाओं को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। जो चीनी मिलों को वित्तीय सहायता प्रदान कर सके.

FAQs

चीनी मिलों के आधुनिकीकरण के लिए कौन से कदम उठाए गए हैं?
चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भरता तथा गन्ने की पॉलिसी पर विचार किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगन्ना विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में सचिव ने दिए निर्देश