जमुई : किसानों के लिए खुला पोर्टल, कृषि यंत्रों पर अनुदान को आवेदन शुरू
जमुई जिले में कृषि को आधुनिक बनाने के लिए एसएमएएम योजना 2026-27 के तहत 3.20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह योजना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों और कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना हेतु अनुदान प्रदान करेगी। अभी तक 1200 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कृषि कार्यों को आधुनिक बनाने , किसानों की आय बढ़ाने को संचालित है अभियान वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रीकरण योजना का किया जा रहा संचालन
कृषि यंत्रों का बजट
3.20 करोड़ रुपये का वित्तीय बजट किया गया है जिले के लिए स्वीकृत
आवेदन प्रक्रिया
जिले में अभी तक कुल 1200 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं
जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता
जमुई जिले में कृषि को आधुनिक और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन यानी एसएमएएम वर्ष 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों और कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के किसान और कृषि समूह अब विभागीय पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। कृषि यांत्रिक में जमुई जिले के वित्तीय बजट 320.38168 लाख है ।
अनुदान वितरण प्रक्रिया
जिले में लगभग 3.20 करोड़ रुपये का वित्तीय बजट स्वीकृत किया गया है, जिसके माध्यम से कुल 1930 भौतिक लक्ष्यों को पूरा किया जाना है। समान्य वर्ग के लिए कृषि यंत्र 1034 और 207.60768 लाख रुपए का यंत्र क्रय करने पर किसानों के खाते में अनुदान की राशि भुगतान की जाएगी अनुसूचित जाति के लिए 350 यंत्र 57.66850 रुपया का खरिदा जाएगा। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 88 यंत्र 4.13268 रुपया का क्रय होगा।
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 458 यंत्र कुल 57.66850 लाख रुपए का
क्रय करने पर किसानों के खाते में अनुदान दिया जाएगा । जिले में अभी तक कुल 1200 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्राप्त आवेदनों के जांच के उपरांत ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से परमिट निर्गत किया जाता है। इस परमिट के आधार पर क्रय करने के बाद कृषि समन्वयक के भौतिक सत्यापन के उपरांत अनुदान की राशि किसानों के खाते में भेज दी जाएगी
योजना की विशेषताएँ
योजनावार लागत, अनुदान, पात्रता एवं आवश्यक शर्तें जारी
इस योजना के तहत कृषकों और किसान समूहों को आधुनिक कृषि यंत्रों तथा कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, जमुई सुशांत कुमार ने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर 10 लाख रुपये तक की कुल लागत मूल्य वाली है। इस सेंटर पर 40% तक का अनुदान (अधिकतम 4.00 लाख) दिया जाएगा। इसके लिए व्यक्तिगत कृषक या किसान समूह दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत फसल चक्र के अनुसार ट्रैक्टर सहित जुताई, बुआई/रोपणी, कटाई और दौनी/थ्रेशर की न्यूनतम एक-एक मशीन लेना अनिवार्य है। कृषि यंत्र बैंक के लिए 10 लाख रुपये तक की लागत तय है। इस बैंक पर लागत मूल्य का 80% (अधिकतम 8.00 लाख) तक अनुदान मिलेगा। यह योजना केवल किसान समूहों के लिए पात्र है। इसमें ट्रैक्टर रहित या ट्रैक्टर सहित फसल चक्र के अनुसार जुताई, बुआई/रोपणी, कटाई और दौनी की कम से कम एक-एक मशीन रखना अनिवार्य किया गया है।
अधिकारियों की राय
क्या कहते हैं अधिकारी
जमुई जिले के किसान अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। ड्रोन तकनीक के समावेश से कीटनाशकों का छिड़काव आसान होगा, वहीं कस्टम हायरिंग सेंटरों के खुलने से छोटे और सीमांत किसानों को भी कम दर पर आधुनिक कृषि यंत्र किराए पर मिल सकेंगे। विभाग ने सभी इच्छुक किसानों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।
सुशांत कुमार, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, जमुई


