आठ राजकीय विद्यालयों में मिलेगी ट्रेड आधारित व्यावसायिक शिक्षा

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

जिले के आठ राजकीय विद्यालयो में ट्रेड आधारित व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में आधुनिक व्यावसायिक लैब उपकरण खरीदने के लिए शासन की तरफ

आठ राजकीय विद्यालयों में मिलेगी ट्रेड आधारित व्यावसायिक शिक्षा

आजमगढ़, संवाददाता। जिले के आठ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अब छात्र-छात्राओं को ट्रेड आधारित व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शासन ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत आधुनिक व्यावसायिक लैब उपकरणों की खरीद के लिए 37.50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। विभिन्न ट्रेडों के अनुरूप आधुनिक मशीनें, उपकरण और प्रशिक्षण सामग्री खरीदी जा रही है। केंद्र पुरानिधारित संशोधित व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत चयनित विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालयों में ब्यूटी एंड वेलनेस, ऑटोमोबाइल, रिटेल, आईटी, आईटीईएस, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य व्यावसायिक ट्रेडों के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और मशीनों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इससे उनके कौशल का विकास होगा और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) अजय कुमार ने बताया कि जिले के आठ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक ट्रेडों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद हेतु शासन से 37.50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों को उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनकी मदद से छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान की जाएगी。

इन विद्यालयों को मिलेंगे आधुनिक लैब उपकरण

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अंबारी

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरायमीर

महंत रामाश्रय दास राजकीय इंटर कॉलेज, जोकहरा

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आजमगढ़

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अतरौलिया

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अजमतगढ़

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बगवार

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कटघर लालगंज

प्रश्नोत्तर

आजमगढ़ जिले में व्यावसायिक शिक्षा हेतु धनराशि कितनी उपलब्ध कराई गई है?
आजमगढ़ जिले में व्यावसायिक शिक्षा हेतु 37.50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआठ राजकीय विद्यालयों में मिलेगी ट्रेड आधारित व्यावसायिक शिक्षा