दिसंबर में खेल भवन और व्यायामशाला बनकर तैयार हो जाएगा

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

भभुआ में एक आधुनिक खेल भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी लागत 10.94 करोड़ रुपये है। यह भवन दिसंबर में तैयार होने की उम्मीद है और इसमें जिम, कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वांडो समेत कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां 50 खिलाड़ियों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी।

दिसंबर में खेल भवन और व्यायामशाला बनकर तैयार हो जाएगा

जिम, कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वांडो सहित कई खेलों के प्रशिक्षण की मिलेगी सुविधा, 50 खिलाड़ियों के ठहरने की भी व्यवस्था भभुआ में खेल भवन का 10.94 करोड़ रुपयों की लागत से होगा निर्माण मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से निर्माणाधीन है चार मंजिला खेल भवन (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए जल्द ही आधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला की सुविधा मिलने वाली है। यह भवन और व्यायामशाला दिसंबर माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत भभुआ अंचल के बिलारो मौजा में इसका निर्माण कराया जा रहा है। करीब 10 करोड़ 94 लाख 82 हजार रुपये की लागत से बन रहे इस चार मंजिला भवन में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण से लेकर फिटनेस, प्रतियोगिता और आवासन तक की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की योजना है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड पटना की देखरेख में खेल भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। भवन में अत्याधुनिक जिम्नेजियम, मल्टीपरपस हॉल, विभिन्न इंडोर खेलों के प्रशिक्षण स्थल, योग एवं एरोबिक्स की व्यवस्था के साथ अधिकारियों के कार्यालय और सम्मेलन कक्ष भी बनाए जा रहे हैं।

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण

भवन के तैयार होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भरता कम होगी। भवन के भूतल पर व्यायामशाला हॉल और मल्टी जिम बनाया जा रहा है। यहां ट्रेडमिल, भारोत्तोलन समेत खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़े आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। प्रथम तल पर मिश्रित खेल प्रशिक्षण के लिए हॉल रहेगा। इसमें ताइक्वांडो, कुश्ती, कबड्डी, बुशू और तलवारबाजी जैसे खेलों के अभ्यास की सुविधा होगी। इससे जिले में इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को नियमित और व्यवस्थित प्रशिक्षण मिल सकेगा। दूसरे तल पर योग और टेबल टेनिस की सुविधा दूसरे तल पर जिला खेल पदाधिकारी का कार्यालय, 50 व्यक्तियों की क्षमता वाला सम्मेलन कक्ष, योगा, एरोबिक्स एवं एक्सरसाइज की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इसी तल पर टेबल टेनिस हॉल भी बनाया जा रहा है। तीसरे तल पर भविष्य में करीब 50 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा किचन, डाइनिंग हॉल, शौचालय समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

खिलाड़ियों का चयन

चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण खेल भवन सह व्यायामशाला में खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा निर्धारित अहर्ता एवं बैटरी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। राज्य एवं केंद्र की गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र योजना के तहत चिन्हित इंडोर खेल विधाओं का प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। खेल भवन समिति में जिला पदाधिकारी अध्यक्ष होंगे। पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड से संबंधित कार्यपालक अभियंता और जिला खेल पदाधिकारी समिति के सदस्य होंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगी मदद

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मिलेगी मदद शारीरिक शिक्षक डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह बताते हैं कि खेल भवन के निर्माण से कैमूर के खिलाड़ियों को कबड्डी, ताइक्वांडो, कुश्ती समेत अन्य इंडोर खेलों में बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवासन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। शारीरिक शिक्षक महावीर प्रसाद ने बताया कि अत्याधुनिक जिम और फिटनेस उपकरणों से खिलाड़ियों को अपनी शारीरिक क्षमता बेहतर करने में मदद मिलेगी। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम तथा मल्टीपरपस हॉल की भी व्यवस्था होगी। भवन के तैयार होने के बाद जिले में चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकेगा। कोट भवन निर्माण एजेंसी द्वारा जिस रफ्तार से काम किया जा रहा है और एजेंसी से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार दिसम्बर माह में खेल भवन और व्यायामशाला बनकर तैयार हो जाएगा। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने और प्रतियोगिता कराने में सहूलियत मिलेगी। ओम प्रकाश, खेल उपाधीक्षक, कैमूर फोटो- 8 अगस्त भभुआ- 1 कैप्शन- भभुआ के पुराना प्रखंड भवन के पास मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत निर्माणाधीन खेल भवन सह व्यायामशाला का भवन।

सामान्य प्रश्न

भभुआ में खेल भवन कब तक बनेगा?
यह भवन दिसंबर माह तक बनकर तैयार हो जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिसंबर में खेल भवन और व्यायामशाला बनकर तैयार हो जाएगा