कृषि यंत्र बैंक और सब्जी फार्म का संयुक्त कृषि निदेशक का निरीक्षण
बड़हरिया में किसान आधुनिक कृषि यंत्र और तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है। संयुक्त कृषि निदेशक और अन्य अधिकारियों ने कृषि यंत्र बैंक का निरीक्षण किया, जहाँ किसानों को 80% अनुदान पर यंत्र उपलब्ध कराए गए। यह स्थान कृषि के लिए एक केंद्र बनता नजर आ रहा है।

बड़हरिया, एक संवाददाता। किसान कृषि यंत्र और आधुनिक विधि से कृषि कर रहे है। जिससे किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। कृषि के क्षेत्र में बड़हरिया एक हब बनता नजर आ रहा है। जिसको लेकर प्रखंड कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के मलिक टोला पंचायत में संयुक्त कृषि निदेशक अजय सिंह (शस्य) छपरा, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण आलोक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बृज किशोर कुशवाहा, एटीएम रवि शंकर सिन्हा, कृषि समन्वयक अजीत कुमार की उपस्थिति में सद्भभावना सब्जी उत्पादन कृषक हित समूह कृषि यंत्र बैंक का निरीक्षण किया गया। जिसमें ट्रैक्टर,रोटावेटर, डिस्क प्लाऊ, ट्रैक्टर चालित रिपर कम्बाइंडर, थ्रेशर,जीरोटिलेज मशीन, पवार बीडर, सहित कुल आठ यंत्र का निरीक्षण किया गया।
जो 80 प्रतिशत अनुदान पर मिला था। निदेशक ने बताया कि किसान कृषि यंत्र बैंक और कस्टम हायरिंग यंत्र योजना का लाभ 80 प्रतिशत छूट पर ले कर कृषि कार्य आसानी से कर सकता है। साथ में मुकेश कुमार के फार्म का भी निरीक्षण किया गया, गोभी व लौकी की नर्सरी, लौकी, मिर्च, ओल, बांदा, कला मिर्च, केला, करेला, परवल, की खेती तथा वर्मी बेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुकेश कुमार, उमेश प्रसाद, प्रिंस कुमार, बिपुल कुमार, धर्मनाथ कुमार, आनंद कुमार, अर्जुन सह सहित अन्य थे।


