सरस्वती विद्या निकेतन में छात्र-छात्राओं को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं :डीएम

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया, हिंदुस्तान टीम सरस्वती विद्या निकेतन( आदर्श विद्यालय) में छात्र-छात्राओं को सभी प्रकार की

सरस्वती विद्या निकेतन में छात्र-छात्राओं को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं :डीएम

बेतिया, हिंदुस्तान टीम सरस्वती विद्या निकेतन( आदर्श विद्यालय) में छात्र-छात्राओं को सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।आदर्श विद्यालय में छात्रों को आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला सहित सभी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उक्त बातें जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने नौतन में राजकीय कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन करते हुए रविवार को कही।सात निश्चय-3 के तहत उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जिले के 18 प्रखंडों में एक -एक आदर्श विद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। नौतन स्थित राजकीय कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, एडीएम राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार, विधायक प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ बब्लू, प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष छोटेलाल कुशवाहा तथा सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्मार्ट क्लास का फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया।बेतिया

में शेखौना के सरस्वती विद्या निकेतन में आयोजित समारोह नगर निगम मेयर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा उद्घाटन किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ऋतु झा के द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से महापौर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य स्वागत किया गया। मेयर ने कहा कि आप विद्यार्थियों से मैं अपील करूंगी कि अपने उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार ग्रहण करते हुए एक योग्य नागरिक बनकर अपनी रुचि और पसंद के क्षेत्र बड़ी उपलब्धि के साथ अपने देश,समाज और परिवार की ईमानदारी से सेवा करें। मझौलिया में मोतीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मझौलिया को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल दर्जा मिला। मॉडल स्कूल के शुभारंभ सत्र 2026-27 का उदघाटन चनपटिया विद्यायक अभिषेक रंजन , डीपीओ अखिल वैभव, बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार बीईओ हफीजुर्रहमान, मुखिया सत्यप्रकाश ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। विधायक अभिषेक रंजन ने मॉडल स्कूल के भवनों का एक एक कर निरीक्षण किया।मॉडल स्कूल के छत का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कंक्रीट को उखड़ा देख बीडीओ समेत एचएम को गुणवत्ता पूर्ण काम नही होने की बात कही।ठकराहां में मलाही टोला स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया गया जहां मुखिया पति वीरेन्द्र तिवारी, शिक्षक शशि तिवारी थे। इधर योगापट्टी प्रखंड के बाबा कामला दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवलपुर परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया गया। हाई स्कूल मैनाटाड़ प्लस टू के परिसर में शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। जहां प्रमुख सुशीला देवी, बीडीओ दीपक राम,उप प्रमुख खुर्शीद आलम, बीसीओ नीरज कुमार थे। बगहा में प्लस टू नार्थ बिहार सुगर्स मिल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरईपुर में रविवार को सरस्वती निकेतन (मॉडल स्कूल) का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर बगहा दो बीडीओ बिडू राम एवं बीईओ फूदन राम ने फीता काटकर किया। सिकटा में नवनिर्मित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का वर्चुअल उद्घाटन करने बाद सिकटा में बीडीओ जयप्रकाश,बीईओ संजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य ने सयुंक्त फीट काटकर किया।जिसके बाद पठन-पाठन शुरू हो गई। नरकटियागंज मेंरेलवे प्लस टू स्कूल को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का दर्जा मिल गया है। उद्घाटन के अवसर पर स्कूल परिसर में विद्यायक संजय कुमार पांडेय,बीडियो सूरज कुमार सिंह, बीइओ संजय कुमार सिंह, प्राचार्य सुनील कुमार यादव, समेत तमाम बच्चे मौजूद रहे। चनपटिया प्रखंड के युगल प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय में सरस्वती विद्या निकेतन(मॉडल स्कूल) का शुभारंभ रविवार को बीडीओ प्रणव कुमार गिरी,बीईओ लोकेश कुमार झा व प्रधान शिक्षक रविरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। लौरिया में बेलवा लखनपुर पंचायत के जवाहिरपुर गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को सरस्वती विद्या निकेतन का मॉडल रूप में विकसित किया गया है। प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, बीडीओ संजीव कुमार, प्रखंड शिक्षा अधिकारी जगदीश राम, पैक्स अध्यक्ष राजू ठाकुर, मुखिया अनिल राम,प्राचार्य यूसुफ धोबी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसरस्वती विद्या निकेतन में छात्र-छात्राओं को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं :डीएम