मॉडल मानसी ने संबंध बनाने से किया इनकार तो आरोपी ने कर दी हत्या: पुलिस
मुम्बई में मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय छात्र आरोपी मुजम्मिल सईद को गिरफ्तार किया है। बंगूर नगर पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मानसी के सामने संबंध बनाने (सेक्स) करने...
मुम्बई में मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय छात्र आरोपी मुजम्मिल सईद को गिरफ्तार किया है। बंगूर नगर पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मानसी के सामने संबंध बनाने (सेक्स) करने की मांग रखी थी जिस पीडि़ता ने ठुकरा दिया था। इसके बाद आरोपी ने मानसी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल सईद को अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस को मानसी का शव मालाड के माइंडस्पेस के पास समुद्री झाडि़यों से मिला था। मानसी रविवार को राजस्थान से मुंबई लौटी थी। वहीं आरोपी सईद भी कुछ दिनों पहले अपने पैतृक घर से आया था।
20 वर्षीय मॉडल मानसी दीक्षित को आरोपी मुजम्मिल सईद ने उसे अपने घर पर बुलाया था जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने मानसी के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने मानसी के सामने सेक्स करने का ऑफर रखा था लेकिन उसने इनकार कर दिया जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद सईद ने शव एक सूटकेस में डालकर मालाड के माइंडस्पेस के पास समुद्री झाड़यिों में फेंक दिया। आरोपी जिस टैक्सी से गया था उसके चालक को कुछ संदेह हुआ तो उसने पुलिस को सूचित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मानसी के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में 19 वर्षीय सईद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हैदराबाद का रहने वाला है और अपने संबंधी के साथ मुंबई आया था।