हवाई हमले से बचाव का मॉक ड्रिल आज सीएच एरिया में

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में शहर में हवाई हमले की स्थिति के लिए राहत एवं बचाव कार्य का मॉक ड्रिल सोमवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिविल डिफेंस के देखरेख में होगा और इसमें पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, गृह रक्षावाहिनी, एनसीसी सहित अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता होगी।

हवाई हमले से बचाव का मॉक ड्रिल आज सीएच एरिया में

जमशेदपुर। हवाई हमले की स्थिति में शहर में राहत व बचाव कार्य का मॉक ड्रिल सोमवार को सर्किट हाउस एरिया के महारानी मेंशन में किया जाएगा। यह कार्यक्रम साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े बजे तक चलेगा। सिविल डिफेंस की देखरेख में यह आयोजन किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन और धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी सह सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक अर्नव मिश्रा के मार्गदर्शन में होगा। यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय में नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश घोलप के दिशा निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से अपनी तैयारियों को परखा और जो कमियां दिखेंगीं, उसे सुधारा जाएगा।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, गृह रक्षावाहिनी, एनसीसी एवं अन्य संबंधित सभी विभागों की सहभागिता होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।