अफसरों ने देखे आक्सीजन प्लांट, आईसीयू के वेंटिलेटर
गुरुवार को शासन के निर्देश पर 300 बेड के अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच की। ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, वेंटिलेटर जैसे उपकरणों की स्थिति संतोषजनक रही। सभी जानकारियों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया।

शासन के निर्देश पर गुरुवार को मॉक ड्रिल हुई और 300 बेड अस्पताल में इंतजाम देखे गए। उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की गई। नोडल अधिकारी ने आईसीयू, आक्सीजन प्लांट, आक्सीजन कंसन्ट्रेटर देखा। शासन के निर्देश पर मॉक ड्रिल की चेकलिस्ट को आनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया। गुरुवार को 300 बेड अस्पताल में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार के निर्देशन में मॉक ड्रिल हुई। सबसे पहले आक्सीजन कंसन्ट्रेटर चलाकर देखा गया। आक्सीजन कंसन्ट्रेटर चलता मिला। आक्सीजन का स्तर भी संतोषजनक रहा। उसके बाद आईसीयू में मॉक ड्रिल हुई। वहां 31 वेंटिलेटर लगे थे। नोडल अधिकारी ने तीन वेंटिलेटर चलवा कर देखा।
बाईपैप समेत अन्य उपकरण भी चेक किया गया। अस्पताल में 5 लीटर और 10 लीटर की क्षमता वाले 161 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी हैं। दोनों श्रेणियों के कंसट्रेटर चलाकर देखा गया। इसके बाद आईसीयू में तैनात स्टाफ से उपकरणों को लेकर नोडल अधिकारी ने कई सवाल पूछे। उपकरणों की सूचना चेकलिस्ट के आधार पर पोर्टल पर अपलोड की। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मॉक ड्रिल की गई। सभी उपकरण क्रियाशील मिले।


