जिले में चलेंगी 11 चलंत पशु चिकित्सा इकाइयां

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

औरंगाबाद में 11 चलंत पशु चिकित्सा इकाइयां शुरू की जाएंगी। इनका उद्देश्य पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार करना और पशुपालकों को उनके घर के पास चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। आपातकालीन सेवाएं सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध होंगी, और पशु चिकित्सा शिविर सोमवार से शनिवार तक आयोजित किए जाएंगे।

जिले में चलेंगी 11 चलंत पशु चिकित्सा इकाइयां

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य और पशुपालकों को उनके घर के समीप पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 चलंत पशु चिकित्सा इकाइयों का संचालन किया जाएगा। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर इन इकाइयों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। चलंत पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक सोमवार से शनिवार तक निर्धारित स्थानों पर पशु चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में पशुपालक अपने पशुओं की जांच और उपचार करा सकेंगे। आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवा के लिए पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क कर सकते हैं। इन इकाइयों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिले में चलेंगी 11 चलंत पशु चिकित्सा इकाइयां