मोबाइल गुम होने के बाद खाते से पांच लाख निकले

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-37 की मार्केट में मोबाइल फोन गुम होने के करीब 10 दिन

मोबाइल गुम होने के बाद खाते से पांच लाख निकले

फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-37 की मार्केट में मोबाइल फोन गुम होने के करीब 10 दिन बाद एक व्यक्ति को अपने बैंक खाते से करीब पांच लाख रुपये निकलने का पता चला। पीड़ित ने आशंका जताई है कि गुम हुए मोबाइल और उसमें लगी बैंक खाते से पंजीकृत सिम का इस्तेमाल कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई आईडी बनाकर उसके खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित ने साइबर अपराध सेंट्रल थाने में शिकायत देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

शिकायत का उल्लेख

पर्वतीया कॉलोनी निवासी झब्बू सिंह यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 मई 2026 को निजी काम से सराय ख्वाजा-सेक्टर-37 गया था। इसी दौरान सेक्टर-37 की मार्केट में उसका टेक्नो मोबाइल फोन गिरकर गुम हो गया। मोबाइल में जियो की सिम लगी थी। पीड़ित के अनुसार इसी नंबर को उसके एसबीआई बैंक खाते से भी पंजीकृत किया गया था।

रकम की जानकारी

झब्बू सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन बाद उसने उसी मोबाइल नंबर की नई सिम निकलवाकर चालू कराई। इसके बाद उसके मोबाइल पर बैंक खाते से रुपये निकलने के कई संदेश आने लगे। मामले की जानकारी लेने के लिए वह बैंक पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके खाते से 4,80,400 रुपये की रकम निकाली जा चुकी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक खाते से रकम निकलने का सिलसिला 4 मई 2026 से शुरू हुआ था।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गुम हुए मोबाइल में बैंक खाते से जुड़ी सिम लगी थी। उसे शक है कि मोबाइल और सिम किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लगने के बाद उसके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग किया गया और किसी ऑनलाइन ऐप के माध्यम से यूपीआई आईडी बनाकर रकम निकाल ली गई। उसने बैंक खाते की स्टेटमेंट भी शिकायत के साथ पुलिस को दी है। पुलिस से मामले की जांच कर साइबर ठगी करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है。

सामान्य प्रश्न

✦क्या हुआ जब मोबाइल गुम हुआ?−
मोबाइल फोन गुम होने के 10 दिन बाद व्यक्ति को पता चला कि उसके बैंक खाते से करीब पांच लाख रुपये निकल गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोबाइल गुम होने के बाद खाते से पांच लाख निकले