मोबाइल छीनकर भाग निकले उचक्के

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के परसरामपुर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने की घटना हुई। घर के पास मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति का फोन तीन बाइक सवार चुराकर भाग गए। घटना के बाद घरवालों ने उन्हें पीछा किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल छीनकर भाग निकले उचक्के

बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के कोहरायें-पटखापुर मार्ग पर घर के बगल मोबाइल से बात कर रहे व्यक्ति की मोबाइल लेकर उचक्के भाग निकले। मोबाइल लेकर भाग रहे बाइक सवार तीन युवकों का घरवालों ने बाइक से पीछा किया। लेकिन छावनी थानाक्षेत्र के पटखापुर के पास हाइवे पर खतमसराय की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घेराबंदी कर धरपकड़ का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परसरामपुर थाना क्षेत्र के कोहरायें निवासी शिवमूर्ति वर्मा पुत्र गयादत्त ने बताया कि उनका घर पटखापुर सम्पर्क मार्ग पर है। रविवार की रात करीब 9 बजे भोजन के उपरान्त मोबाइल से रिश्तेदारी में बात कर रहे थे कि अचानक परसरामपुर की तरफ से बाइक सवार तीन उचक्के मोबाइल छीनकर भाग निकले।

मोबाइल के कवर में रखे 600 रुपये रखे थे, वह भी ले गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोबाइल छीनकर भाग निकले उचक्के