जिले में दौड़ेगी मोबाइल फूड लैब दूध से मसालों तक की होगी जांच
बेतिया में अब बाजारों में बिकने वाले दूध, तेल और मसालों की जांच के लिए पांच मोबाइल फूड लैब तैनात की जाएंगी। यह लैब बाजार और गांवों में मिलावट की जांच करेगा। इस नई व्यवस्था से युवाओं के लिए नौकरी के अवसर भी खुलेंगे, जबकि श्रद्धालुओं के लिए श्रावणी मेले में भोजन की शुद्धता की भी जांच की जाएगी।

बेतिया, निज संवाददाता। अब बाजारों में बिकने वाले दूध, तेल, और मसालों की जांच मौके पर ही होगी। सरकार ने पांच मोबाइल फूड लैब तैनात करने का फैसला लिया है। ये लैब सीधे बाजार और गांव पहुंच कर मिलावट की जांच करेगी। जानकारी देते हुए खाद्य निरीक्षक सुदामा चौधरी ने बताया कि इसकी शुरुआत पश्चिम चंपारण सहित 19 जिले में हो रही है। उन्होंने बताया कि गड़बड़ी पकड़े जाने पर तुरंत कार्रवाई का रास्ता साफ होगा। नई व्यवस्था से युवाओं के लिए नौकरी के अवसर भी खुलेंगे। हर मोबाइल लैब पर एक लैब टेक्नीशियन एक सहायक और एक ड्राइवर होगा। टेक्नीशियन को 25 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
इसके लिए केमिस्ट्री या फूड टेक्नोलॉजी की डिग्री होना जरूरी है। चयनित स्टाफ को पटना की अगमकुआं लैब में 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। अगर नियमित स्टाफ कम पड़े तो अस्थाई स्टाफ की मदद भी ली जाएगी। सरकार का विशेष ध्यान जिले में लगने वाले श्रावणी मेले पर है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को मिलने वाले भोजन की शुद्धता की जांच की जाएगी। इसके लिए फूड लैब वाहन की तैनाती की जाएगी। फिलहाल सितंबर 2026 तक के लिए यह व्यवस्था होगी।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

