मोबाइल चोरी के शक में अधेड़ को खंभे से बांधकर पीटा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

पीलीभीत के मोहल्ला बशीर खां में मंगलवार को मोबाइल चोरी के शक में एक 55 वर्षीय अधेड़ को लोगों ने पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। भीड़ ने उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसे मुक्त कराया। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

मोबाइल चोरी के शक में अधेड़ को खंभे से बांधकर पीटा

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला बशीर खां में मंगलवार शाम मोबाइल चोरी के शक में एक अधेड़ को लोगों ने पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। आरोप है कि भीड़ ने उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर अधेड़ को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया। पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 55 वर्षीय अज़बान पुत्र फुन्नदन मंगलवार शाम करीब चार बजे बशीर खां मोहल्ले में मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोगों को उस पर मोबाइल चोरी करने का संदेह हुआ। आरोप है कि लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद उसे बिजली के खंभे से बांध दिया गया। इस दौरान उसके कपड़े उतारकर भी पीटा गया। किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराकर उनपर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोबाइल चोरी के शक में अधेड़ को खंभे से बांधकर पीटा