ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकर्नाटक: बच्चा चोरी के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या

कर्नाटक: बच्चा चोरी के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या

कर्नाटक के बीदर जिले में भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति को मार डाला, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए हैं।  घटना शुक्रवार देर रात की है। हैदराबाद निवासी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहम्मद आजम...

कर्नाटक: बच्चा चोरी के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या
बेंगलुरु। हिटीSun, 15 Jul 2018 02:37 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक के बीदर जिले में भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति को मार डाला, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए हैं। 
घटना शुक्रवार देर रात की है। हैदराबाद निवासी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहम्मद आजम को लोगों ने बच्चा चोरी के शक पर पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने उसके दोस्त तल्हा इस्माइल और सलमान की भी पिटाई की। ये तीनों पास के हांडीकेरा गांव में अपने एक दोस्त से मिलने आए थे। गांव में प्रवेश करने पर वे एक जगह रुक कर बच्चों को चाकलेट बांटने लगे।

स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। जब वे गांव से लौट रहे थे तब मुरकी के पास स्थानीय लोगों ने रोका। इस बीच कुछ लोगों ने इनका वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि ये बच्चा चोर हैं बच्चों को चाकलेट देकर फुसला रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें तीनों घायल हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ के चंगुल से छुड़ा कर अस्पताल में भर्ती कराया। आजम की अस्पताल में मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हैं।

बीदर के एसपी डी देवराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए जाने के कारण ये घटना हुई। इस संदेश को भेजने वाले व्यक्ति अमर पाटिल और समूह के एडमिन मनोज बिरादर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हिंसा फैलाने में शामिल 30 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें