एमएनएनआईटी में 60 स्टार्टअप्स दिखाएंगे हुनर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

एमएनएनआईटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन हब फाउंडेशन द्वारा 1 और 2 सितंबर को स्टार्टअप पिचिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में लगभग 60 स्टार्टअप अपने बिजनेस आइडिया पेश करेंगे। चयनित स्टार्टअप्स को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग और वित्तीय सहायता मिलेगी। पिचिंग सत्र में ऑनलाइन और प्रत्यक्ष भागीदारी की सुविधा होगी।

एमएनएनआईटी में 60 स्टार्टअप्स दिखाएंगे हुनर

नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एमएनएनआईटी के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब फाउंडेशन की ओर से एक और दो सितंबर को दो दिनी स्टार्टअप पिचिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। कोहोर्ट 5.0 के तहत होने वाले इस सत्र में करीब 60 स्टार्टअप और उद्यमी विशेषज्ञों के सामने अपने नवाचार और व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करेंगे। एमएनएनआईटी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राम कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतिभागी अपने उत्पाद, तकनीक, व्यवसाय मॉडल, बाजार की संभावनाओं और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे। मूल्यांकन के बाद चयनित स्टार्टअप को इन्क्यूबेशन कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित उद्यमों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग, उत्पाद विकास, वित्तीय सहायता और निवेशकों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।

पेटेंट, बौद्धिक संपदा, कानूनी एवं नियामकीय मामलों में भी सहायता दी जाएगी। साथ ही उद्योग जगत और बाजार से जोड़ने में सहयोग मिलेगा। भारी बारिश को देखते हुए पिचिंग सत्र में ऑनलाइन और प्रत्यक्ष, दोनों माध्यमों से भागीदारी की सुविधा रहेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएनएनआईटी में 60 स्टार्टअप्स दिखाएंगे हुनर