एमएनएनआईटी की रैंकिंग सुधारने के लिए शिक्षक गंभीर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में शैक्षणिक विकास, शोध गतिविधियों और शिक्षकों के कल्याण पर चर्चा की गई। निदेशक ने एनआईआरएफ रैंकिंग सुधारने के लिए सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को बताया। शिक्षकों ने संस्थान की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को मजबूत बनाने के सुझाव भी दिए।

एमएनएनआईटी की रैंकिंग सुधारने के लिए शिक्षक गंभीर

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के शिक्षक संगठन टीचर्स एसोसिएशन (टीए) की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को हुई। इसमें शैक्षणिक विकास, शोध गतिविधियों, शिक्षकों के कल्याण तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। निदेशक प्रो. के. उमामहेश्वर राव ने हाल ही में जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) पर चिंता जताते हुए कहा कि संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्थान दिलाने के लिए सभी शिक्षकों और सहयोगियों को मिलकर प्रयास करने होंगे। शोध प्रकाशनों की गुणवत्ता और प्रभाव बढ़ाने, बाहरी एजेंसियों से वित्तपोषित अनुसंधान परियोजनाओं की संख्या में वृद्धि करने, अंतरविषयक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने, उद्योगों के साथ सहयोग मजबूत करने, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने, छात्रों के शैक्षणिक परिणामों में सुधार लाने की आवश्यकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी शिक्षकों के समन्वित प्रयासों से आने वाले वर्षों में रैंकिंग में सुधार होगा। कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे ने शिक्षक संगठन की ओर से शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। शिक्षकों ने संस्थान की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएमएनएनआईटी की रैंकिंग सुधारने के लिए शिक्षक गंभीर