एमएमएच में एलएलबी की रिक्त 48 सीटों के लिए आठ गुना आवेदन, मेरिट आज

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद स्थित एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की 48 रिक्त सीटों के लिए 365 छात्रों ने आवेदन किया है। चौथी मेरिट 16 सितंबर को जारी होगी और 17 सितंबर से दाखिले शुरू होंगे। पहले तीन मेरिट में 132 में से 84 सीटें भर गईं हैं।

एमएमएच में एलएलबी की रिक्त 48 सीटों के लिए आठ गुना आवेदन, मेरिट आज

गाजियाबाद, गुलशन भारती। मॉडल टाउन स्थित एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की रिक्त 48 सीटों के लिए आठ गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके हिसाब से प्रत्येक रिक्त सीट के लिए आठ छात्र-छात्राओं ने दाखिले के लिए आवेदन जमा किया है। नए आवेदनों के अनुरूप कॉलेज बुधवार को एलएलबी की चौथी मेरिट तैयार करेगा और गुरुवार से दाखिले शुरु हो जाएंगे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के करीब 26 कॉलेजों में एलएलबी पाठ्यक्रमों की पांच हजार से अधिक सीटें हैं। इसके लिए तीन मेरिट की दाखिले प्रकिया पहले ही पूरी हो गई है। तीन मेरिट में एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की 132 में से 84 सीटें फुल हो गई हैं, जबकि निजी कॉलेजों में एलएलबी पाठ्यक्रमों की 30-35 फीसदी तक सीटें रिक्त हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने 11 सितंबर से दोबारा पंजीकरण खोल दिए, जो 14 सितंबर तक हुए। 15 सितंबर (मंगलवार)पंजीकरण के बाद अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन रहा।

16 सितंबर को मेरिट की घोषणा

एमएमएच में विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. पंकज त्यागी ने बताया कि अंतिम दिन एलएलबी की 48 रिक्त सीटों के लिए 365 छात्रों ने आवेदन फॉर्म जमा किए हैं। अब इसके आधार पर 16 सितंबर की शाम तक मेरिट तैयार की जाएगी और 17 सितंबर की सुबह तक नोटिस बोर्ड लगा दी जाएगी। वहीं, मेरिट में चयनित छात्रों को बुधवार 16 सितंबर को ही ऑफर लेटर भेज दिए जाएंगे।

17 सितंबर से होंगे दाखिले

17 सितंबर से होंगे दाखिलेः जिले के कॉलेजों में एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए 16 सिंतबर को जारी होने वाली यह चौथी मेरिट होगी। इसके बाद 17 सितंबर की सुबह से दाखिले शुरु हो जाएंगे। मेरिट में नाम आने वाले छात्र अगर शाम तक दाखिला नहीं लेते हैं तो शाम को ही प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी और 18 सितंबर को ऑफर लेटर भेजकर दाखिले वेटिंग लिस्ट में शामिल छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर सीटें नहीं भर पातीं तो 18 सितंबर की शाम को अंतिम प्रतीक्षा सूची जारी करके 19 सितंबर को दाखिले लेकर सीटें भरी जाएंगी।

स्नातक-परास्नातक की मेरिट जारी

स्नातक-परास्नातक की मेरिट जारीः चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में स्नातक एवं परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए मंगलवार को मेरिट जारी हो गई। कॉलेजों में मेरिट में शामिल छात्रों को मंगलवार की शाम तक ऑफर लेटर भेज दिए हैं। मेरिट में शामिल छात्र 16 और 17 सितंबर को दाखिले ले सकेंगे। इसके बाद भी रिक्त सीट बचने पर 17 सितंबर को ही अंतिम प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी और मेरिट में शामिल छात्रों के दाखिले 18 सितंबर को होंगे।

कॉलेजों को देना होगा शपथ पत्र

अंक अपलोड न करने वाले कॉलेजों को देना होगा शपथ पत्रः आंतरिक और प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्रों के उपस्थित रहने के बावजूद नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों को विश्वविद्यालय ने राहत दी है। ऐसे कॉलेजों को भविष्य में त्रुटि नहीं दोहराने का शपथ पत्र देना होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय कॉलेजों द्वारा भेजे गए ऑफलाइन अंकों को स्वीकारते हुए रिजल्ट जारी कर देगा। ऑनलइन पोर्टल पर अंक नहीं मिलने से विश्वविद्यालय में हजारों छात्रों के परिणाम अटके हुए हैं।

सामान्य प्रश्न

✦एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की कितनी सीटें रिक्त हैं?−
एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की 48 सीटें रिक्त हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएमएच में एलएलबी की रिक्त 48 सीटों के लिए आठ गुना आवेदन, मेरिट आज