आपदा प्रभावितों से मिले विधायक तिवारी
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
विधायक मनोज तिवारी शनिवार को धौलछीना के दियारी गांव पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने स्थाई विस्थापन की मांग की। विधायक ने विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रशांत रावत, धौलछीना। विधायक मनोज तिवारी शनिवार को आपदा प्रभावित गांव दियारी पहुंचे। गांव के सगबाड़ा और बमनगांव तोक में पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी। परिवारों ने अस्थाई रूप से शिफ्ट करने की बजाय सुरक्षित स्थान पर स्थाई रूप से विस्थापित करने की मांग की। विधायक ने मुद्दे को विधानसभा के सदन में उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने कांचुला के ईड़ा तोक में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण दिया। विधायक ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने व सुरक्षा के लिए कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
यहां तहसीलदार व राजस्व उप निरीक्षक भी मौजूद रहे।


